PATNA :बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सर्वसम्मति से बिहार विधान परिषद के सभापति चुने जाने पर अवधेश नारायण सिंह को शुभकामनाएं दी है।
बिहार विधानसभा स्पीकर ने मंगलवार को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ देते हुए हार्दिक बधाई दी और सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुशल राजनीतिज्ञ और नेतृत्व क्षमता के धनी अवधेश नारायण सिंह का सदन संचालन का लंबा अनुभव रहा है।

