BIG NEWS : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रुप में ली शपथ, उपराष्ट्रपति ने शपथ दिलाई
Edited By:
|
Updated :10 Apr, 2026, 01:08 PM(IST)
दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रुप में शपथ ली है. समारोह में राज्यसभा अध्यक्ष सह उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.
नीतीश कुमार 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. शपथ लेने से पहले उन्होंने दिल्ली में संसद भवन में राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा से मुलाकात की.
नीतीश कुमार राज्यसभा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. शपथ लेने के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है.





