गिरिडीह: बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से है जहां पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों के मुताबिक,गिरिडीह पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए अजय महतो उर्फ'टाइगर'को हिरासत में लिया है. फिलहाल इस खबर की पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.