DRI की टीम की बिहार में बड़ी कार्रवाई : 6 किलो सोना किया जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
Edited By:
|
Updated :21 Mar, 2024, 04:11 PM(IST)
Reported By:
KAIMUR :बिहार में DRI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और तकरीबन 6 किलो सोना जब्त किया है। DRI द्वारा जब्त किए गये सोने की कीमत 3 करोड़ 94 लाख से अधिक बतायी जा रही है। DRI ने इस कार्रवाई के दौरान तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
DRI की टीम ने कैमूर के मोहनिया टोल प्लाजा पर ये बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि म्यांमार से सोने की तस्करी को कर भारत लाया गया था। तस्करी के दौरान उपयोग में लायी गयी कार को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, गिरफ्तार व्यक्तियों ने सोने की तस्करी की बात स्वीकार की है।
फिलहाल DRI की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, DRI की इस कार्रवाई से तस्करों में खौफ व्याप्त हो गया है।