भू माफियाओं ने की वकील की धुनाई : जमीन विवाद में दिया घटना को अंजाम, अब लगाई न्याय की गुहार

Edited By:  |
Reported By:
bhu mafiyaon ne ki wakeel ki dhunai bhu mafiyaon ne ki wakeel ki dhunai

गया : खबर है गया से जहां भू माफियाओं ने जमीन विवाद में वकील की धुनाई कर दी है। इतना ही नहीं दबंगों ने वकील को जेल भेजने की धमकी भी दी। घटना के बाद वकील ने गया SSP से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला गया के गुरारू थाना क्षेत्र का है जहां सर्वोदय विद्यालय के समीप अपने जर्जर मकान के मरम्मत के लिए पहुंचे वकील के साथ भू माफियाओं ने गाली-गलौज की। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। वकील ने बताया कि शशि कुमार और गुरारू के डीहा गांव निवासी सुधीर कुमार वर्मा उर्फ मरांडी एवं अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद उक्त लोग उन्हें जबरन गुरारू थाना ले गए और जेल भेजने की धमकी देने लगे। जब गुरारू थाना में हमने मदद की गुहार लगाई तो थाना से भी कोई न्याय नहीं मिला।

तब वकील ने अपने पिता निरंजन अवस्थी के साथ गया के वरीय पुलिस अधीक्षक से आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। शशि कुमार और सुधीर कुमार वर्मा उर्फ मरांडी हमारी जमीन को हड़पना चाहते हैं। इतना ही नहीं पिटाई करने के बाद हमारे घर में उन लोगों ने ताला भी लगा दिया है। उन्होंने बताया कि वे गया सिविल कोर्ट में वकील हैं और बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। अपनी बातों को बार एसोसिएशन के भी समक्ष रखेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।


Copy