नहीं रहे भोजपुरी इंडस्ट्री के 'भीष्म पितामह' : दिल का दौरा पड़ने से बृजेश त्रिपाठी का निधन, शोक की लहर

Edited By:  |
bhojpuri actor brijesh tripathi ki heart attack se maut , industry me daudi shok ki lahar bhojpuri actor brijesh tripathi ki heart attack se maut , industry me daudi shok ki lahar

DESK : बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जहां बताया जा रहा है कि दिग्गज कलाकार बृजेश त्रिपाठी निधन हो गया है। जानकारी मिल रही है कि दिल का दौड़ा पड़ने से एक्टर की मौत हुई है। अभी कुछ दिनों पहले ही वह डेंगू से पीड़ित हुए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।


भोजपुरी सिनेमा के 'भीष्म पितामह' के नाम से मशहूर कलाकार बृजेश त्रिपाठी ने 72 की उम्र में मेरठ में अंतिम सास ली। जानकारी मिल रही है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा। बृजेश त्रिपाठी ने भोजपुरी के अलावा कुछ चुनिंदा हिंदी फिल्मों में भी काम किया। वह इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों में से एक रहे हैं। उन्होंने ना केवल भोजपुरी बल्कि टीवी, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।


करियर के बारे में बात करें तो वें पिछले 44 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव थे। उन्होंने भोजपुरी में 1979 में फिल्म ‘सईयां तोहरे कारण’ से डेब्यू किया था। वहीं, हिंदी में उनकी पहली फिल्म ‘टैक्सी चोर’ रही थी, जिसे 1980 में रिलीज किया गया था। भोजपुरी में आने से पहले वो बॉलीवुड में काम करते थे। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।



Copy