Hindi News / मल्टी रीजनल OTT ऐप ‘चौपाल’ आ रही भोजपुरी की दूसरी वेब सीरीज़ 'लंका...

भोजपुरी टॉकीज : मल्टी रीजनल OTT ऐप ‘चौपाल’ आ रही भोजपुरी की दूसरी वेब सीरीज़ 'लंका में डंका'

Edited By:  |
Reported By:
bhojpuri bhojpuri

पटना। हाल ही में भोजपुरी की पहली वेब सीरीज़ 'प्रपंच' के रिलीज़ के साथ भोपजुरी मार्किट में कदम रखने वाला पहला ओटीटी 'चौपाल' अब एक और ओरिजिनल वेब सीरीज़ 'लंका में डंका' लेकर तैयार है। जिसका प्रमोशन आज रांची के जेड स्क्वायर होटल में किया गया। इस वेब सीरीज़ में रितेश पांडेय और प्रियंका रेवड़ी एक साथ नज़र आएंगे, जिन्होंने रांची में प्रमोशनल इवेंट में लोगों से इस सीरीज को देखने की अपील की। यह वेब सीरीज़ 7 अगस्त को शाम 6 बजे 'चौपाल' ओटीटी पर रिलीज़ की जाएगी।

इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि इस वेब सीरीज़ में रितेश शिक्षा माफिया के विरुद्ध लड़ते नज़र आएंगे। इसके साथ वेब सीरीज़ में प्रियंका के लिए उनका दीवानापन और उसकी ख़ुशी के लिए स्कूल बनवाना उनके प्रेम की गहराई को सामने लाएगा। हमारा उद्देश्य है की हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं। ओटीटी चौपाल के डायरेक्टर संदीप बंसल ने कहा कि इससे पहले रिलीज़ की गई वेब सीरीज 'प्रपंच' जिसमें पवन सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल के साथ नज़र आए थे, उसने भोजपुरी दर्शकों की दिलों में और मनोरंजन की चाह छोड़ दी थी जिसे वे सीरीज़ 'लंका में डंका' 7 अगस्त को 'चौपाल' पर पूरा करने आ रही है।

संदीप बंसल ने ओटीटी चौपाल पर आने वाले प्रोजेक्ट्स व बिजनेस मॉडल पर भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी।

• मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’

• रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’

• निरहुआ और आम्रपाली की पूर्वांचल

• अंकुश - राजा और अनारा गुप्ता की 'पकड़उवा बियाह'

• अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर’