'भउजी...रंगा जाएगा' होली सॉन्ग वायरल : फगुआ के रंग में रंगा भोजपुरी इंडस्ट्री, दर्शक उत्साहित

Edited By:  |
'Bhauji...Ranga Jayega' Holi song goes viral Bhojpuri industry colored in the colors of Fagua, audience excited 'Bhauji...Ranga Jayega' Holi song goes viral Bhojpuri industry colored in the colors of Fagua, audience excited

DESK : होली का त्योहार नजदीक आते ही भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्रीज पर फगुआ का खुमार चढ़ने लगता है। इस दौरान एक से एक गानों से भोजपुरी दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। भोजपुरी होली गानों के बिना होली का मजा अधूरा है। भोजपुरी सितारे भी लगातार नए-नए होली (Bhojpuri Holi Latest Song) गाने बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया को रंगारंग कर रहा है।



हाल ही में एक भोजपुरी गाना 'भउजी का चोली रंगा जाएगा' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है जो दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने को अवधेश प्रेमी यादव ने गाया है साथ ही एकके नितिश ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने में देवर और भौजाई के बीच मस्ती भरी नोंकझोंक देखने को मिल रही है। इस गाने में एक्टर्स खूब मस्ती करते हुए एक दूसरे के ऊपर गुलाल उड़ा रहे हैं और रोमांटिक हो रहे हैं


वहीं इस गाने ने दर्शकों के दिलों दिमाग पर जादू कर रखा है। यूजर्स इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



Copy