Hindi News / 49 नामजद 41 गिरफ्तार और 155 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी,छात्र आंदोलन की आड़...

भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : 49 नामजद 41 गिरफ्तार और 155 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी,छात्र आंदोलन की आड़ में हंगामा करने का आरोप

Edited By:  |
bhagalpur police ka bada action bhagalpur police ka bada action

भागलपुर: जिला प्रशासन छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. तिलकामांझी चौक पर हुए बवाल मामले में अब तक 49 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं,500 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जबकि,16 लोगों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने उन 155 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की है. जिन पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट पथराव और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है.


एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है. भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि जारी की गई तस्वीरों में यदि किसी की पहचान होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.