भागलपुर पहुंचा गंगा विलास क्रूज : विदेशी सैलानियों ने भोलेनाथ का किया दर्शन, जानें किन स्थलों का किया भ्रमण

Edited By:  |
bhagalpur pahucha ganga vilas cruise bhagalpur pahucha ganga vilas cruise

भागलपुर : वाराणसी से विदेशी सैलानियों को लेकर चला गंगा विलास क्रूज भागलपुर पहुंच गया है। भागलपुर पहुंचने के बाद सैलानियों ने तीर्थस्थानों में अजगैबीनाथ, बटेश्वरनाथ के साथ ही प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भोलेनाथ का दर्शन भी किया।

सैलानियों ने भागलपुर में कुल तीन प्राचीन धरोहरों को करीब से देखा। इन प्रसिद्ध स्थानों में अजगैबीनाथ, बटेश्वरनाथ और प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय का नाम आता है। यह क्रूज भारतीय कारीगरों के द्वारा तैयार किया गया है। जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गंगा विलास क्रूज के द्वारा धरोहरों और सामाजिक प्रगति को दिखाने के मकसद से इस इको टूरिज्म की शुरुआत की गई है।

गंगा विलास क्रूज के भागलपुर पहुंचने के बाद सैलानियों ने सुल्तानगंज के पहाड़ी पर जहन्नू ऋषि का आश्रम और शीलापट्ट पर उकेरी मूर्तियों को देखा। इस क्रूज की शुरुआत देवभूमि काशी स्थित गंगा से शुरू कर भागलपुर के उत्तरवाहिनी गंगा, सुलतानगंज, अजगैबीनाथ धाम पर रुकी। जहां कई लोगों ने उन सैलानियों का भव्य स्वागत किया। वही गंगा किनारे सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक प्रगति को सैलानियों ने देखा।


Copy