Hindi News / सावन की पहली सोमवारी पर सुलतानगंज में उमड़ी भीड़,अजगैबिनाथ मंदिर में हर-हर महादेव...

भागलपुर : सावन की पहली सोमवारी पर सुलतानगंज में उमड़ी भीड़,अजगैबिनाथ मंदिर में हर-हर महादेव की गूंज

Edited By:  |
bhagalpur bhagalpur

भागलपुर:सावन के पहली सोमवारी को सुलतानगंज से पांच लाख से अधिक कांवड़िया ने गंगा जल भरकर बाबाधाम रावाना हुआ. आधी रात से ही गंगा घाट पर कांवड़िया का भारी भीड़ जुटी हुई है.भीड़ नियंत्रण को लेकर श्रावणी मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है. अजगैबिनाथ मंदिर में हजारों शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया.

सावन के पहले सोमवारी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य जगहों के शिवभक्त सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे.पांच लाख कांवड़ियों ने गंगा जल लेकर बाबाधाम गये,हर हर महादेव बोल बम के जयकारे से अजगैबिनाथ नगरी गुंजायमान हो गया.

मान्यता है कि सावन की सोमवारी पर भोलेनाथ पर जल चढ़ने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं,अजगैबिनाथ मंदिर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का पूजा-अर्चना किया.चारो ओर हर-हर महादेव,बोल बम के जयकारे लगाकर पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम यात्रा पर निकले.


इस मौके पर महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि सावन माह में इस बार चार सोमवारी होगा, सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं. जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. डीएसपी नवनीत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर गंगा घाट का जायजा लिया.