Hindi News / सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी,प्रशासनिक महकमे ने लिया जायजा

भागलपुर : सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी,प्रशासनिक महकमे ने लिया जायजा

Edited By:  |
bhagalpur bhagalpur

भागलपुर: जिले के सुलतानगंज में एक महीने तक लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज नौ दिन बच गए है. श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जारी है. भागलपुर जिले के एसडीएम घनजंय कुमार, एडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर, कार्यपालक पदाधिकारी अभीषेक आनंद ने दल बल के साथ नमामि गंगा घाट, अजगैबिनाथ गंगा घाट, प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित कांवड़िया पथ का निरीक्षण किया. कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी.कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो हजार से अधिक पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है.

25 जुलाई तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश

इस दौरान एडीएम धिरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रावणी मेला में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा 25 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गये हैं. नमामि गंगा घाट में उदघाटन स्थल, गंगा घाट में बन रहे बेरिकेडिंग, एसडीआरएफ टीम की तैनाती,साफ सफाई, पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, कांवड़िया ठहराव स्थल, शौचालय की व्यवस्था का जायजा लिया गया और सभी कर्मचारियों को समय पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही गई. बाहर से आने वाले कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सके.

कांवड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा

वहीं,सदर एसडीओ ने यातायात व्यवस्था,पार्किंग स्थल,रेस्टोरेंट, होटल की व्यवस्था के साथ-साथ अजगैबिनाथ व नमामि गंगा घाट पर आनेवाले कांवड़ियों की व्यवस्था पर विचार करते हुए कांवड़ियों के ठहराव स्थल निरीक्षण किया.