भागलपुर : खबर आ रही है बिहार के भागलपुर इलाके से जहां एक बेटे ने अपने पिता ऊपर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। हालांकि युवक के पिता इस दौरान बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीँ मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ अचानक ही घर में आया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फिर मौके से फरार हो गया। वहीँ मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी युवक को दौड़ा कर दबोच लिया लेकिन उसके दो दोस्त मौके से भागने में सफल रहे। हालांकि इस गोलीबारी में एक भी गोली उसके व्यवसायी पिता को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीँ आरोपी बेटे ने बताया कि उसके पिता ने किसी औरत के चक्कर में पड़कर अपनी संपत्ति बेच दिया और सारा रुपया उस औरत को दे दिया है। उसके पिता का किसी औरत से अवैध संबंध है। जिस वजह से उसने परिवार को छोड़ दिया है। वहीं पिता का अपने पुत्र द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताया।