लोहरदगा: नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के BDO अजय तिर्की की बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 18 साल की तमन्ना झरना तिर्की ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना कल शाम की है. अजय तिर्की ड्यूटी पर थे, मां बाजार गयी थी, तभी तमन्ना ने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन के आला अधिकारी और कर्मचारी लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे,जहां आज सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। तमन्ना ने इस बार इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी। तमन्ना रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी और अभी है घर लौटी थी, रविवार को फिर उसे रांची जाना था. लेकिन इस बीच उसने सुसाइड कर लिया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
JHARKHAND NEWS
