बकाया नहीं तो काम नहीं : देवघर नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Edited By:  |
bakaya nahi to kaam nahi bakaya nahi to kaam nahi

देवघर:नगर निगम के सफाईकर्मीआज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. वेतन,पेंशन और भविष्य निधि के भुगतान नहीं होने पर सभी सफाईकर्मी आंदोलन पर उतर आए है. नगर निगम परिसर में आयोजित बैठक में कर्मियों ने स्पष्ट लहजे में कहा है कि जब तक बकाया भुगतान समय पर नहीं होगा,तब तक काम ठप रहेगा.फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी.

फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा.पेंशन अटकी है और ईपीएफ/पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा. बार-बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है. जिससे कर्मचारियों का भरोसा अब टूट चुका है. फेडरेशन ने कहा कि जब तक मांगें पूरी होने हो जाती तब तक कार्य पूर्ण रूप से बहिष्कार रहेगा.

वहीं, हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है. बैठक में महासचिव रोशन राम, उपाध्यक्ष बिरजू राम सहित सैकड़ों कर्मियों ने आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया.

देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट