Hindi News / भू-धंसान की घटना पर आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा,BCCL अधिकारियों पर किया पथराव

बाघमारा : भू-धंसान की घटना पर आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा,BCCL अधिकारियों पर किया पथराव

Edited By:  |
baghmara baghmara

बाघमारा: बीसीसीएल एरिया अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबाड़ी बस्ती में हुई भू-धंसान में तीन लोगों की हुई मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि मंगलवार शाम इस हादसे में कई घर जमींदोज हो गए और मलबे में दबने से तीन की मौत हो गई.

घटना से नाराज़ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जिसके चलते बीसीसीएल प्रबंधन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. स्थिति उस वक्तबिगड़ गई जब मौके पर मौजूद बीसीसीएल प्रबंधक को ग्रामीणों के उग्र तेवर का सामना करना पड़ा. जिसके बाद उन्हें वहां से निकलना पड़ गया.

इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में बीसीसीएल की गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भी बढ़ गया और बीसीसीएल की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. मौके पर पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं. वहीं, मृतकों के परिजन अस्पताल से शव आने का इंतजार कर रहे हैं.

इधर, पीड़ित परिवारों के लिए बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा राहत शिविर कैंप लगाया गया है. जहां लोगों को खाने पीने और रहने की व्यवस्था की गई है. वहीं, पीड़ित परिवारों का साफ करना है कि कैंप में किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है.