Hindi News / जमशेदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 3 आरोपी...

बड़ी सफलता : जमशेदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 3 आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

जमशेदपुर :बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां पुलिस ने पिछले दिनों एक व्यक्ति की गोली मारने के मामले में 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि किताडीह के ग्वाला पट्टी में रवि यादव नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था,फिलहाल रवि यादव का अस्पताल में इलाज जारी है.घटना के बाद पुलिस की गठित टीम ने मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.इस मामले का मुख्य आरोपी निहाल तिवारी अब भी पुलिस गिरफ्त से फरार है. इसको लेकर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि रवि यादव एवं निहाल तिवारी में एक माह से कुछ विवाद चल रहा था.इसको लेकर निहाल तिवारी ने अपने साथियों के साथ रवि यादव को गोली मार कर सभी अपराधी फरार हो गए थे.इसके बाद पुलिस की गठित टीम ने अलग अलग राज्यों में छापेमारी की. इसमें तीनों की गिरफ़्तारी की गईं है.वहीं मुख्य आरोपी निहाल तिवारी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट--