बच्चों संग गंगा में कूदी महिला : छपरा के तिवारी घाट पर फैली सनसनी, ससुराल में मारपीट से थी परेशान

Edited By:  |
baccho sang ganga me kudi mahila chapra ke tiwari ghat per faili sansani baccho sang ganga me kudi mahila chapra ke tiwari ghat per faili sansani

Chapra :छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गंगा में कूद कर जान देने की कोशिश की है। ससुराल वालों की मारपीट से परेशान महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। हालांकि सुखद बात ये रही कि आसपास मौजूद लोगों ने महिला और बच्चों को सकुशल निकाल लिया।

घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर बिन्दटोली के समीप तिवारी घाट की है। आत्महत्या करने पहुंची महिला जलालपुर बिन्दटोली निवासी पंकज महतो की पत्नी नेहा देवी है। जिसने बताया कि उसके साथ सास ससुर देवर और पति मारपीट करते हैं। उसे ससुराल में बुरी तरह से पीटा जाता है।

शुक्रवार की सुबह में पति ने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद महिला ने विरोध किया लेकिन विवाद ज्यादा ही बढ़ गया। महिला ने बताया कि रोज-रोज की कलह से ऊब गई थी। इसलिए अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ नदी में छलांग लगाया था। हालांकि तिवारी घाट पर मौजूद लोगों ने सभी को डूबने से बचा लिया और डोरीगंज थाना को घटना की जानकारी दी।

छपरा से जाकिर अली की रिपोर्ट ...


Copy