AURANGABAD में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : संचालक गिरफ्तार: तीन बंदूक एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Edited By:  |
Reported By:
AURANGABAD ME MINI GUN FACTORY KA UDBHADAN AURANGABAD ME MINI GUN FACTORY KA UDBHADAN

AURANGABAD:- बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री की उद्भेदन किया है और कई हथियार बरामाद किए हैं और संचालक रौशन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।इस मामले में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओबरा थाना क्षेत्र के नोआंव गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है।

इस मिनी गन फैक्ट्री में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है,जिसमें तीन देसी थ्रनेट बंदूक, एक देसी कट्टा, एक अर्ध निर्मित देसी कट्टा, 12 बोर का अर्ध निर्मित बंदूक का बैरल 35 पीस,08 एमएम का जिंदा कारतूस दो पीस, 12 बोर की गोली एक, सात खोखा और कई उपकरण है।इस कार्रवाई के दौरान मिनी गन फैक्ट्री के संचालक रौशन विश्वकर्मा भी गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण कर अपराधियों को हथियार सफ्लाई की जा रही थी।मिनी गन प्रैक्ट्री के संचालक से पुछातछ में हथियार की खरीद-बिक्री की लेकर कई अहम जानकारी मिली है जिसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के मुताबिक यह कार्रवाी दाउदनगर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई है जिसमें ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, गोह थाना अध्यक्ष शमीम अहमद, अहमद समेत कई पुलिस अधिकारी जवान शामिल थे। इस टीम में सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.उन्हौने बताया कि वर्ष 2012 में भी रौशन विश्वकर्मा मिनी गन फैक्ट्री का संचालन के आरोप में जेल गया हुआ था


Copy