Desk: कला संस्कृति मंत्री जितेन्द्र राय को बिहार में खेल मंत्रालय की जिम्मेवारी दी गई है। इसको लेकर सरकार की ओर से अभी-अभी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
राज्य की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार अलग से स्पोर्टस विभाग का गठन किया है. सीएम नीतीश की घोषणा के बाद कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिली. अब सरकार की ओर से इसके प्रभारी मंत्री जितेन्द्र राय को बनाया गया है। वैसे अभी तक खेल से संबंधित सभी कामों को बिहार सरकार का कला संस्कृति और युवा विभाग ही देखता था.

