जनसंख्या नियंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अटपटा बयान सुर्खिया बना हुआ है। उनके मांगी मांगने के बाद भी मामला शांत नहीं हो रहा है। अब उनके उस बयान को लेकर अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने आपत्ति जताई है।
एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने वीडीओ जारी करते हुए कहा कि 'आज, भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए।'
मिलबेन ने कहा, 'यदि मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती, मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें।' उन्होंने कहा, 'बीजेपी को बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यही महिला सशक्तीकरण और विकास की सच्ची भावना होगी।'
मिलबेन ने आगे कहा कि 'कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं.उत्तर सीधा है.मैं भारत से प्यार करती हूं... और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं.वह अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं...प्रधानमंत्री महिलाओं के पक्ष में हैं।'
बता दे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर कुछ ऐसा बोल दिया था। जिसके वजह से उनकी किड़कड़ी हो रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने बयान को लेकर सभी से मांफी मांगी पर इसके बाद भी मामला ठंडा नही पड़ रहा। यहां तक की पीएम मोदी ने भी उनके बयान की आलोचना की है।
