टूटे हाथ के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या : Cannes 2024: ऐश ने लूटी लाइमलाइट

Edited By:  |
Aishwarya rai's Cannes look 2024 Aishwarya rai's Cannes look 2024

Aishwarya Rai In Cannes 2024: कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस के रेड कार्पेट पर आने का इंतजार अब खत्म हो गया है। धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलेब्स कांस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कार्पेट पर नजर आईं। जैसे ही वो रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन पहनें नजर आईं हर किसी की निगाहें उन पर टिक गई। हर कोई उनके लुक्स को देखकर तारीफ कर रहा था। खास बात ये रहीं की उनके हाथ में लगी चोट के बाद भी उन्होंने अपने लुक्स में कोई कमी नहीं छोड़ी।

ऐश्वर्या राय जब भी कांस में शिरकत करती हैं, तो कुछ अलग ही लुक को हर बार रीक्रिएट करती हैं। इसलिए हर कोई इनके लुक्स और आउटफिट को लेकर एक्साइटेड रहता है। इस बार भी वो सबसे अलग लुक में नजर आईं, जिसकी तारीफ पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। इसके लिए उन्होंने ब्लैक कलर के कोर्सेटिड गाउन को स्टाइल किया हुआ है। इस गाउन के लिए ब्लैक, गोल्डन और व्हाइट कलर को चूज किया गया। इसी कलर को ध्यान में रखते हुए उनके पूरे लुक को क्रिएट किया गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस बार रेड कार्पेट के लिए ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर के कोर्सेटिड गाउन को स्टाइल किया। जिसे फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है। इसमें पूरे गाउन को ब्लैक कलर से तैयार किया गया है, जिसमें लॉन्ग टेल भी लगाई गई है। साथ ही में क्लासी लुक क्रिएट करने के लिए व्हाइट कलर की पफ स्लीव्स लॉन्ग श्रग को एड किया गया है। इसमें गोल्डन फॉइल का इस्तेमाल करके फूलों को बनाया गया है, ताकि एक यूनिक एलिमेंट आउटफिट में एड किया जा सके। इससे यह आउटफिट अच्छा लग रहा है।

इस कोर्सेट गाउन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने मेकअप लुक को सिंपल न्यूड रखा है। बस आंखों को हाइलाइट करने के लिए शिमर आई मेकअप और विंग आईलाइनर क्रिएट किया है। लिपस्टिक में उन्होंने न्यूड शेड को अपने लिप्स पर लगाया है। हेयर को उन्होंने थोड़ा सा बाउंस देकर ओपन रखा है। कानों में उन्होंने हाफ-हूप इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो उनके आउटफिट के साथ अच्छा लग रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके आउटफिट के साथ-साथ हर कोई उनकी चोट के बारे में भी बात करता नजर आ रहा है। हर किसी का कहना है कि चोट होने के बाद भी वो इतनी ग्रेसफुल तरीके से इवेंट में शामिल हुई हैं।