PATNA:-INDIA गठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों बंटवारे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है.इस बीच NDA के घटक दलों के बीच भी सुगबुगाहट तेज हुई है.जमुई सांसद चिराग पासवान के दिल्ली स्थित आवास पर एनडीए की सहयोगी दलों को नेताओं की अनौपचारिक बैठक हुई .इस बैठक में चिराग पासवान के साथ ही बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी,राष्ट्रीय लोक जनता दल(RLDJ)अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए.
मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों नेताओं में चुनाव की तैयारी और बिहार की नीतीश सरकार को लेकर चर्चा हुई है.हलंकि इस मसले पर किसी भी पार्टी के कोी भी नेता ज्यादा कुछ अभी नहीं बोल रहे हैं.बताते चलें कि इससे एक दिन पहले ही पटना में मकर संक्रान्ति के अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में चिराग पासवान के समारोह में बीजेपी नेताओं के साथ ही मांझी और कुशवाहा शामिल हुए थे.




