Hindi News / चतरा पुलिस ने अफीम के साथ 3 तस्करों को दबोचा

अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : चतरा पुलिस ने अफीम के साथ 3 तस्करों को दबोचा

Edited By:  |
afim taskari ke khilaf badi karrawai afim taskari ke khilaf badi karrawai

चतरा: बड़ी खबरचतरा से है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2.2 किलो अवैध अफीम बरामद की है और मामले में 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.

मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की तस्करी कर रहे हैं. इसी के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदेह के आधार पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH02BG -0834) को रोका. तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास से प्लास्टिक की थैली में रखी 2.2 किलो अफीम बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय दास मुंडा,27 वर्षीय गसिया मुंडा और 20 वर्षीय सावन टुंटी के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन (Apple, OPPO, VIVO)भी जब्त किए हैं,जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के अनुसार,आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और अफीम को सप्लाई करने की फिराक में थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. छापेमारी दल में पत्थलगड़ा थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट---