पटना। राष्ट्रपति पर अमर्यादित टिप्पणी (राष्ट्रपत्नी) कहे जाने पर कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी की मुश्किलें बढती जा रही है। बीजेपी तो इस मामले पर हमलावर है ही। अब राष्ट्रीय महिला आयोग यानि NCW ने इस पर एक्शन ले लिया है। आयोग ने अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा है। इसके लिए सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है।

NCW ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।