रणवीर सिंह ने डिलीट की शादी की तस्वीरें : दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैंस को दिया बड़ा झटका, जानें पूरा सच?

Edited By:  |
Actor Ranveer Singh deleted his wedding photos Actor Ranveer Singh deleted his wedding photos

ENTERTAINMENT DESK :बॉलीवुड के हॉट कपल्स में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फैमिली में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। बॉलीवुड का ये मशहूर कपल फिलहाल काम से ब्रेक लेकर बेबीमून पर चला गया है। हाल ही में दोनों की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई हैं, जिसमें दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

रणवीर सिंह ने डिलीट की शादी की तस्वीरें

हालांकि, दोनों इस बीच किसी और ख़बर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें डिलीट होने की ख़बर ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है लेकिन दीपिका पादुकोण के अकाउंट पर अभी भी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। ऐसे में फैंस और भी ज्यादा परेशान इस बात को लेकर हैं कि क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है या नहीं। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

फैंस को दिया बड़ा झटका

काफी कम लोगों ने इस बात पर गौर किया है कि रणवीर सिंह के अकाउंट से शादी की तस्वीरों के अलावा साल 2023 के पहले की सारी तस्वीरें गायब हैं। रणवीर सिंह के करीबी लोगों से यह बात सामने आई है कि एक्टर ने 2023 के पहले की सारी फोटोज को हाइड कर दिया है, इसी दौरान शादी की तस्वीरें भी हट गई हैं।

फिलहाल दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।

(स्मृति रानी की रिपोर्ट)


Copy