सहरसा : खबर है सहरसा से जहां मैट्रिक छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक मूल रूप से बिहरा थाना क्षेत्र के मोकना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
बता दें कि छात्र सहरसा में रहकर दसवीं की तैयारी कर रहा था। वहीँ मृतक के सहकर्मियों का कहना है कि मृतक सुबह से ही अपने कमरे बंद था। तब साथियों ने सोचा कि वह बंद कमरे में पढ़ाई कर रहा होगा। लेकिन जब देर शाम तक कमरा नही खुला तो उसके साथियों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो पाया की छात्र फंदे से झूल रहा है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

