पटना। आखिरकार 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म हो गयी। इसकी जानकारी केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी बहुत अच्छे से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें कुल बोली 1,50,173 करोड़ रुपये की लगाई गई। 72,098 मेगाहर्ट्ज़ में से 51,236 मेगाहर्ट्ज़ की बिकवाली हुई। 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म...51,236 मेगाहर्ट्ज़ की बिकवाली...1,50,173 करोड़ रुपये की लगी बोली...

अश्विनी वैष्णव ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक अडानी डेटा नेटवर्क लिमिटेड ने 400 मेगाहर्ट्ज़ लिया है, मिलीमीटर-वेव में। भारती एयरटेल ने 19,867 मेगाहर्ट्ज़ (900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है। 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म...51,236 मेगाहर्ट्ज़ की बिकवाली...1,50,173 करोड़ रुपये की लगी बोली...

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने 24,740 मेगाहर्ट्ज़ (700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 6228 मेगाहर्टज़ (1800 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है।