औरंगाबाद में ठनका की चपेट में आकर तीन महिला समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। हली घटना ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव की है जहां सुनील चंद्रवंशी की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की मौत हो गई जबकि गुड़िया देवी एवं विमला देवी घायल हो गए।दूसरी घटना भी ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव की है जहां ठनका गिरने से 34 वर्षीय रामदेव यादव उर्फ पिंटू कुमार की मौत हो गई।

तीसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र खीरियावां गांव की है जहां उपेंद्र शर्मा की पत्नी नगीना देवी व्रजपात की चपेट में आ गई। चौथी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के ही पलकिया गांव में ठनका निवासी रघुनंदन दास की 55 वर्षीय पत्नी सुगीया देवी की मौत हो गई। सभी शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और मृतको के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया जारी है । इधर वज्रपात की चपेट में आये सभी घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है।