Live

युवती से छेड़खानी जवानों को पड़ा महंगा

परिजनों ने की जबरदस्त पिटाई, RPF ने किसी तरह बचाई जान

A
ASHISH KUMARलेखक

टाटानगर : खबर है टाटानगर से जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवती के परिजनों ने कुछ मनचलों की जबरदस्त धुनाई कर दी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पुणे से टाटानगर दुरंतो एक्सप्रेस से आ रही थी इसी दौरान ट्रेन पर कुछ मनचलों ने उससे छेड़खानी की। जानकारी मिल रही है कि मनचले 8 की संख्या में थे और खुद को आर्मी जवान बता रहे थे।

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर निवासी एक युवती पुणे से पढ़ाई कर दुरंतो एक्सप्रेस के बी 8 कोच से जमशेदपुर लौट रही थी। दुरंतो एक्सप्रेस में सफर करने के दौरान उसी कोच में सफर कर रहे अपने आप को आर्मी का जवान बता रहे लगभग 8 की संख्या में युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह खुद को मनचलों के चुंगल से बचाते हुए परिजनों को मांमले की जानकारी दी।

अब बकरा भी देने लगा दूध : महज डेढ़ साल की उम्र में बना 13 बच्चों का बाप, लोग मान रहे चमत्कारhttps://klnk.in/c35740

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन टाटानगर रेलवे एस पी के पास पहुंचे और सारी घटना को बताया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी दोनों सक्रिय हो गए, इधर दुरंतो एक्सप्रेस के टाटानगर पहुंचते ही परिजन आरपीएफ और जीआरपी के साथ प्लेटफार्म नंबर 4 पहुंचे और छेड़खानी कर रहे युवको की पहचान कर 3 युवक को धर दबोचा। इसी दौरान आक्रोशित परिजनों ने भी मनचलों की धुनाई कर दी। किसी तरह परिजनों के चुंगल से आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपियों को बचाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी मिल रही है कि अन्य 5 मनचले मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।

वही जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही छेड़खानी करने वाले लोग को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि कितने की संख्या में युवक हिरासत में लिए गए हैं और वे आर्मी के जवान है कि नहीं इस मामले में कुछ भी बताने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें