Live

युवा चेतना का अनोखा अभियान

देखिये कैसे किया देसी सामान को प्रोमोट, बोले- मेक इन इंडिया को देना होगा बढ़ावा

A
ASHISH KUMARलेखक

बक्सर : खबर है बक्सर से जहां भीषण गर्मी के बीच युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने विभिन्न गाँवों में सुराही वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुराही का जल शीतल होता है और बिजली मुक्त होता है। इस समय हमें मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। गांवों में रहने वाले लोगों के द्वारा निर्मित वस्तुओं के निर्माण को प्रमोट करने का यही सही वक़्त है।

इस दौरान रोहित सिंह ने बताया कि वे पूरे देश में एक लाख से अधिक सुराही का वितरण करेंगे। साथ ही यह भी कहा की भारतीय अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सबको आगे आना होगा। अधिक से अधिक देसी वस्तुओं का इस्तेमाल भी हमें करना होगा। इस समय हमें मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें