Live

विधानसभा बनी अदालत

सुनाया अनोखा फैसला, DSP समेत 6 पुलिस वाले 12 घंटे तक लॉक अप में रहेंगे बंद

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : यूपी विधानसभा में विशेषाधिकार हनन मामले में DSP समेत 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह आदेश दिया जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों को विधानसभा के अंदर बने में लॉक अप में बंद कर दिया गया।


बता दें कि यूपी बजट सत्र का आज 11वां दिन है। इस दौरान शुक्रवार को विधान सभा में के अदालत लगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आरोपी पुलिसकर्मियों को एक दिन कारावास की सजा सुनाई। 15 सितंबर 2004 के एक मामले में सजा दी गई। यह कारावास तारीख बदलने तक यानी कि रात 3 मार्च की रात 12 बजे तक होगा।


आरोपियों में तत्कालीन डीएसपी अब्दुल समद, थानाध्यक्ष किदवई नगर ऋषिकांत शुक्ला, दरोगा त्रिलोकी सिंह, सिपाही छोटेलाल, विनोद मिश्र, मेहरबान सिंह को विधान भवन परिसर में बने लॉकअप में ही रहना होगा। बताया जा रहा है कि कारावास के दौरान दोषी पुलिसकर्मियों को भोजन व पानी मिलेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें