Live

खबर का असर

युवती ने पूर्व मुखिया और दारोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप..SP ने दिए जांच के आदेश

A
Arun Chourasiaलेखक

samastipur:कशिश न्यूज की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है.. समस्तीपुर के सिंघीया थाना के एक गांव से लड़की ने अपने ही पिता ,गांव के पूर्व मुखिया और थाने का एसआई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और इसको लेकर एक वीडियो वायरल किया था.उस वायरल वीडियो को कशिश ने प्रमुखता से दिखाया था. खबर प्रसारित और प्रकाशित होने के बाद पूरे मामले पर समस्तीपुर एसपी ने एक्शन लिया है और रोसड़ा एसडीपीओ को जांच सौंपा.इसके तुरन्त बाद ही महिला थाना ने लड़की का पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर सिंघीया थाना के उस गांव में रेड करने पहुंची ।वही इस मामले का आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है ।पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

बताते चले कि कल सिंघीया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की ने अपने पिता का छेड़खानी करने को लेकर दो वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल किया था एक वीडियो में साफ देखा जा रहा था कि गमछा लपेटकर एक ब्यक्ति लड़की के साथ गलत कर रहा है ठीक दूसरा वीडियो वायरल होता है जिसमे लड़की ने अपने पिता पर गलत करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही पूर्व मुखिया और सिंघीया थाना का एक दारोगा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाती है.इस आरोप में पीड़ित लड़की ने जो नाम जगह बताई है वो सभी सत्य पाया गया है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें