युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
झारखंड के 24 जिलों के लिए 1 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक होगी सेना भर्ती रैली
रांची : अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली , सेना भर्ती कार्यालय रांची द्वारा क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय बिहार एवं झारखंड के तत्वावधान में झारखंड के 24 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी. यह रैली राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक होगी.
ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने बताया कि रैली से पहले अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एग्जाम लिया गया था. झारखंड में इसके लिए धनबाद, जमशेदपुर एवं रांची में सेंटर बनाए गए थे जहां अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दिया. उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रिटेन एग्जाम के बाद शॉर्टलिस्टेड किया गया है उनका फिजिकल टेस्ट 1 जुलाई से होगा. झारखंड में करीब 2300 कैंडिडेट शॉर्टलिस्टेड हुए हैं. पिछले साल कोविड के कारण 23 वर्ष तक के बच्चों को भर्ती प्रक्रिया में रियायत दी गई थी. इस वर्ष जो क्राइटेरिया 21 वर्ष का है उसी को रखा गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।