Live

युवक को छेड़खानी करना पड़ा महंगा

बाइक से ओवरटेक कर बदतमीजी करने वाले युवक की युवती ने की पिटाई, लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: खबर हैजमशेदपुर की जहां साकची थाना क्षेत्र के जुबली पार्क गेट के पास एक युवक ने युवती को बाइक से ओवरटेक कर छेड़खानी कर रहा था. आक्रोशित युवती ने किसी तरह ट्रिपल लोड गाड़ी की ओवरटेक करने वाले लड़के को साहस कर उसकी गाड़ी को रोका. फिर बाइक सवार तीनों लड़कों में से एक लड़के को पिटाई कर दी. वहां मौजूद देखने वाले लोग देखते रह गये. एक दो नहीं अपने हेलमेट में युवती ने कई बार उस युवक को पीटा.

दरअसल महिला अपने बच्चे को लेकर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में महिला को ट्रिपल लोड मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पीछा कर उससे बदतमीजी की. तब युवती ने किसी तरह उसे रोक कर उसकी धुनाई कर दी. बाद में पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ. लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें