Live

TRANSFER

योगी सरकार बड़ा फैसला .एक साथ कई पुलिस कमिश्नर और SSP का कर दिया तबादला

A
Arun Chourasiaलेखक

लखनऊ- बड़ी खबर यूपी से हैं जहां योगी सरकार ने एक साथ 16 आईपीएस का तबादला कर दिया है.

बनारस,आगरा, नोएडा,गाजियाबाद प्रयागराज में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई है.वहीं कई जिले के SSP को भी बदल दिया गया है.इस फेरबदल में कई अधिकारियों को साइड लाइन किया गया है तो कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है.

सरकारी आदेश के मुताबिक अशोक मुथा जैन को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है,जबकि आलोक सिंह और ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का पुलिस पुलिस कमिश्नर,अजय मिश्रा को गाजियाबाद,प्रीतीन्द्र सिंह को आगरा और रमिश शर्मा को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

सरकार द्वारा जारी सूची इस प्रकार है...

लखनऊ से असरार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें