योगेंद्र साव के विरुद्ध लातेहार JMM ने खोला मोर्चा
जिलाध्यक्ष बोले, अपने गिरेबां पर झांके पूर्व मंत्री, हमारे सीएम को योगेन्द्र साव से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
लातेहार : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरूद्ध दिये बयान पर लातेहार जेएमएम ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पूरे प्रकरण पर जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि योगेन्द्र प्रसाद जी ने जिस तरीके से हमारे मुख्यमंत्री के प्रति जो अभद्र टिप्पणियां की हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है. कहा कि पहले पूर्व मंत्री अपने गिरेबां में झांके कि उनका चरित्र क्या है?
आज हमारे युवा मुख्यमंत्री का चरित्र का सर्टिफिकेट एक चरित्रहीन व्यक्ति से लेने की आवश्यकता नहीं है. जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के पूर्व कार्यकाल के दौरान किये गये कई कार्यों को अवैध करार दिया है. जिसमें दूसरों की जमीन को अवैध रूप से दखल काबिज कर कब्जा जमाने का आरोप लगाया है.
लाल मोती नाथ शाहदेव ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से मांग किया है कि ऐसे लोगों पर अविलंब अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ऐसी अभद्र टिप्पणी करने पर रोक लगाई जाय, अन्यथा हमलोग भी गठबंधन धर्म भूलने पर विवश होंगे. साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व से पूर्व मंत्री के कार्यकाल की जांच की मांग की है.
लातेहार से मनोज मेहता की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।