नौकरी जाने पर झूम उठा ट्विटर का भारतीय कर्मचारी
सोशल मीडिया पर यश अग्रवाल हुआ वायरल
PATNA- कल्पना कीजिए कि आप ट्विटर जैसी कंपनी में लाखों—करोड़ों की सैलरी पैकेज पर काम कर रहे हो। एक दिन आपको पता चलता है कि आपकी नौकरी खत्म हो चुकी है या जाने वाली है। आप क्या करेंगे। निराश होंगे या खुशी से झूम उठेंगे। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी पर अधिग्रहण करते ही कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया। फिर क्या था धड़ाधड़ सबको मेल जाने लगे।
भारत में ट्विटर के लिए काम कर रहे एक युवक, जिसका नाम यश अग्रवाल बताया जाता है उसके पास भी नौकरी को लेकर मेल भेजा जाता है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मेल पढ़ते ही यश अग्रवाल निराश होने के बदले खुशी से झूम उठते हैं। ट्विटर पर यश ने लिखा है कि अभी मुझे नौकरी से निकाला गया है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। ट्विटर के साथ काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा।
ट्विटर पर दिए गए जानकारी के अनुसार यश अग्रवाल कोलकाता का रहने वाला है और नई दिल्ली में रहता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।