Live

World Population Day 2025

सरायकेला सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में जनसंख्या स्थिरता अभियान का औपचारिक शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने एवं लक्ष्य प्राप्ति के दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्थानीय विधायक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे. यह अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक सेवा प्रदायगी पखवाड़ा के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत एनएसवी ऑपरेशन, महिला बंध्याकरण, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी एवं अंतरा इंजेक्शन जैसी परिवार कल्याण सेवाएं योग्य दंपतियों को प्रदान की जाएगी.

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आई है. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन न केवल व्यक्ति या परिवार, बल्कि सम्पूर्ण समाज के समुचित एवं सतत विकास का आधार है. छोटे परिवारों से बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आर्थिक प्रगति तथा सामाजिक संतुलन सुनिश्चित किया जा सकता है.

सरायकेला से विनोद केसरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें