WORLD KIDNEY DAY
गुर्दे की बीमारी से बचने के लिए चला जागरुकता अभियान
धनबाद : खबर है धनबाद की जहां विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने आम लोगों को किडनी की बीमारी से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी.
इस अवसर पर चिकित्सकों ने किडनी से संबंधित रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और एहतियात को विस्तार से बताया.
ज्ञातव्य हो कि विश्व किडनी दिवसएक वैश्विक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान हैजो किडनी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करता है और दुनिया भर में गुर्दे की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की आवृत्ति और प्रभाव को कम करता है. विश्व किडनी दिवस प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।