Live

वर्कशॉप सह वेबिनार

मारंग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में 4 और 5 मार्च को दो दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों एवं खेल संघों के चयनित पदाधिकारियों हेतु मारंग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में 4 और 5 मार्च को दो दिवसीय कार्यशाला सह वेबिनार का आयोजन होगा.

कार्यशाला का विषय द चैलेंजस एंड अप्रोच टू इंश्योर गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स रखा गया है.


कार्यशाला में राज्य के20जिला खेल पदाधिकारी खेल संघों के16चयनित पदाधिकारी एवं जेएसएसपीएस के दो पदाधिकारी कुल38प्रतिभागी भाग लेंगे. वहीं इच्छुक प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए ऑनलाइन भागीदारी हेतु भी व्यवस्था की गई है. खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन रांची में पहली बार हो रहा है. इसका फायदा खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल ऑफिसर्स को भी होगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें