Live

Bihar News

बुर्के की आड़ में शराब तस्करी करती महिला गिरफ्तार, पुलिस के उड़े होश, जानिए कैसे पूरे राज का हुआ पर्दाफाश

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला तस्कर बुर्का पहनकर शराब तस्करी करती थी।

बुर्के की आड़ में शराब तस्करी

पुलिस की माने तो गिरफ्तार महिला शराब को झारखंड के कोडरमा से बिहारशरीफ ले जा रही थी, तभी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के क्रम में झारखंड के कोडरमा की ओर से आ रही बस की तलाशी ली।

बस की तलाशी के क्रम में महिला तस्कर को विदेशी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला का नाम रुबी खातून है, जो नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाने के छज्जू मोहल्ले के निवासी मोहम्मद इरफान की पत्नी बतायी जाती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें