Live

Bihar News

गया में दिनदहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम मोहल्ले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद सनसनी फैल गई. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.

हत्या के समय महिला के अलावा घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था. मृतक की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है. घटना के समय मंजू देवी का पति अपनी दुकान पर गया हुआ था जबकि बेटा घर से बाहर था और बेटी स्कूल में पढ़ाने गई हुई थी. स्कूल से छुट्टी होने के बाद बेटी नेहा घर लौटी तो उसने अपनी मां को जमीन पर मृत पाया.

इस बात की सूचना अपने भाई मयंक को और अन्य परिजनों को दी. साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि मृत महिला पैरालाइज्ड थी. हत्या बड़ी बेरहमी से गला रेतकर की गई है. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.

जानकारी होने के बाद सिटी डीएसपी पीएन साहू भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जिस कमरे में हत्या की गई है, उस कमरे को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें