Live

बिहार विधानसभा का तीसरा दिन रहेगा हंगामेदार ?

आरक्षण कोटे पर होगा बिल पेश, विपक्ष इन मुद्दों पर करेगी हंगामा...

S
Sneha Manojलेखक

बिहार विधानसभा का आज तीसरा दिन है। कयास लगाए जा रहे है की आज का दिन भी हंगामेदार होगा। कल शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओ ने विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया और आंगनवाड़ी सेविका पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया साथ ही उन पर लाठीचार्ज भी किया गया।


आज शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बीजेपी आंगनवाड़ी सेविका का मुद्दा फिर से उठा सकती है। जिसके लेकर बीजेपी ने तैयारी कर ली है। वहीं नीतीश के जातीय नियंत्रण के बयान को लेकर बीजेपी की महिला विधायक विरोध जाता सकती है। इसके साथ ही आरक्षण कोटा बढ़ाने पर बिल भी पेश हो सकता है।

बता दे की कल नीतीश कुमार ने कैबिनेट की मीटिंग की थी। जहां बिहार के आरक्षण कोटे की चर्चा की गई थी। कैबिनेट मीटिंग के दौरान आरक्षण कोटे को 50% से बढ़ा कर 65% करने पर मुहर लगाई गई। आज सदन में आरक्षण कोटे पर बिल पेश किया जा सकता।

आज 11 बजे से संसद की कार्यवाही शुरू होगी। शुरुवात प्रश्नकाल से किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में ले जाएंगे, जिसका संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे। उसके बाद शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में भी सरकार की तरफ से प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। लेकिन इन सब के बीच आज के सत्र के दौरान हर किसी की नज़र आरक्षण कोटे बिल पर ही रहने वाली है।


बता दे की फिलहाल बिहार में आरक्षण कोटा 60% है। लेकिन कैबिनेट में इसे बढ़ा कर 75% किए जाने पर मुहर लगी है। बिहार में पिछड़ा-अति पिछड़ा और दलित वर्ग को 50% का आरक्षण दिया जाता है। जिसे बढ़ा कर 65% किया जाएगा। वही ईडब्ल्यूएस के लिए पहले से ही 10% आरक्षण देने की व्यवस्था है। जिसे मिला कर बिहार में कुल आरक्षण 75% लागू करने की तैयारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें