Live

वन्य प्राणी समापन समारोह का आयोजन

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने छात्रों को किया पुरस्कृत, कहा : वन्यजीवों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में मंगलवार को वन्य प्राणी समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्य प्राणी सप्ताह 2024 के अवसर पर आयोजित वन्य प्राणी क्विज के विजेताओं की घोषणा की गई।

इस प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने प्रशस्ति-पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। वन्यजीवों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। सभी वन्य प्राणी हमारे परिवार के सदस्य हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें