Live

जेडीयू विधायक का नया कारनामा

MLA की गैरमौजूदगी में पत्नी ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास, उठने लगे सवाल

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR :कटिहार जिले के बरारी विधानसभा के जेडीयू विधायक विजय सिंह ने आज नया कारनामा कर दिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया।

बरारी विधानसभा के जेडीयू विधायक विजय सिंह ने लिखा है कि बरारी विधानसभा अंतर्गत कुरसेला प्रखंड में शीर्ष 3054-MR अनुरक्षन योजना अंतर्गत 4 योजनाओं का कटिहार से बाहर रहने के कारण मेरी धर्मपत्नी प्रेमलता देवी, विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्ष और NDA कार्यकर्ताओं द्वारा शिलान्यास किया गया।

अब सवाल ये उठता है कि क्या जेडीयू विधायक सत्ते के पावर में इतना मगरूर हैं कि वो भूल गए कि उनकी पत्नी कुछ नहीं हैं । बड़े ही गर्व से तस्वीरें खिंचवा कर सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें