Live

यह तस्वीर क्या कहती है?

बिहार में बदली सत्ता तो ललन सिंह का बदला मिजाज, दिल्ली में पीएम मोदी से मिले पूर्व अध्यक्ष व सांसद, तस्वीर आई सामने

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: राजनीति में कुछ भी संभव है। यहां पर ना तो कोई स्थायी दुश्मन होता है और ना ही दोस्त। बीजेपी से अलग होते ही जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमलावर थे। लेकिन जैसे ही सत्ता का परिवर्तन हुआ मानो उनका मन मिजाज भी बदल गया। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।


दरअसल, ललन सिंह बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ मुखर होकर विरोध करते रहे हैं। जब बिहार में राजद की सरकार थी तो वो अक्सरहा बीजेपी की नीति और पीएम मोदी के विकास की बात पर हमला करते थे। कभी केन्द्र से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की दावा करने वाले ललन सिंह बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है।


ये तस्वीर गवाह है कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें