BREAKING NEWS
बैंक लूट का विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली,हथियार भी लूटा..
MUZAFFARPUR:-बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है,जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव दिखा है.बैंक लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड को गोली मार दी और उसका हथियार लूट लिया है.सूचना के बाद बैंक और पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले के कांटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है.अपराधियों के द्वारा यहां बैंक लूट का प्रयास किया गया.बैंक के अंदर जाने के दौरान गार्ड ने चेक करते हुए चेहरे से मास्क हटाने को कहा तो अपराधी गार्ड से उलझ गया.जब गार्ड ने सख्ती की तो अपराधियों ने गार्ड को गोली मार दी और गार्ड का हथियार भी अपने साथ लेते चले गये.फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी और जख्मी गार्ड को skmch में भर्ती कराया गया है.पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।