हथियार लहरा रील बनाने वाले गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर भौकाल मचाने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन, वीडियो वायरल होने पर बंदूक के साथ दो धराए
NAWADA :नवादा पुलिस ने हथियार लहराते हुए रील बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक सोशल मीडिया पर भौकाल मचाने के लिए हथियार के साथ रील बनाते थे। वीडियो और फोटो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए आरोपी को दबोच लिया।
साथ ही हथियार कहां से आया, इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अकबरपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव के निवासी सुनील राम का 19 वर्षीय पुत्र अमर कुमार और हथियार की तस्करी मामले में गिरफ्तार युवक रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के निवासी मनोज राम का 18 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार बताया जाता है। उसने अपने पोस्ट से समाज में दहशत फैलाने की कोशिश की थी।
पुलिस ने युवक के पास व्हाट्स एप पर दिखाई गई बंदूक को भी बरामद किया है, जिसके साथ पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।