सब पता है हमको-कौन क्या...
सदन में गरजे CM नीतीश, कहा-हर गड़बड़ झाला का कराएंगे जांच
पटना : बिहार विधानसभा में CM नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया । बहस के दौरान विधन सभा में नीतीश कुमार ने हुंकार भरते हुए कहा कि आरजेडी को जब शिक्षा मंत्रालय दिया तो गड़बड़ी करने लगे। हमलोग इन लोगों को इज्जत दे रहे थे लेकिन पता चला कि ये लोग कमा रहे हैं। लोगों को इधर-उधर करने के लिए लाख-लाख रुपये दे रहे थे। सब की जांच कराएंगे। हमलोग तीनों लोग अब एकसाथ रहेंगे।
CM नीतीश कुमार ने आगे कहा कि विधानसभा में पेश विश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार का विकास होता रहेगा. हम किसी के खिलाफ नहीं है. हम हर गड़बड़ी की जांच करेगे. हमने इज्जत दी थी. लेकिन वे कमा रहे थे. हम तीन हैं और आगे भी काम करते रहेंगे. सबको एकजुट करने की कोशिश करेंगे. किसा का नुकसान नही करेंगे. बिहार का विकास होता रहेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय मेरा आइडिया था और हम लगातार उसपर काम कर रहे हैं। अभी क्लेम कर रहे हैं कि आप ही किए हैं? आप लोग आए तो जबरदस्ती शिक्षा ले लिए। हर बार गड़बड़ करते हैं। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिस पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी बात रखी है। जितने लोगों ने अपनी बात रखी है, उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 15 सालों तक लालू-राबड़ी की सरकार थी तो शाम में कोई भी आदमी घर से बाहर नहीं निकलता था।
बता दें कि विश्वास मत के समर्थन में जहां 130 विधायक खड़े हुए, वहीं विपक्ष में एक भी विधायक का समर्थन नहीं मिला. क्यों कि सदन में सीएम नीतीश के बोलने के दौरान ही महागठबंधन के साऱे विधायक वाकआउट कर गए थे. इस तरह से नीतीश सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।